छत्तीसगढ़

पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला आरक्षक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

राजनांदगांव. जिले में आज सुबह एक पुलिस आरक्षक की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामलें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामला रामपुर घोरदा का है.

जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ में आरक्षक का पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका शव मिला है. बताया जा रहा है कि आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान अनिल रत्नाकर के रूप में हुई है., जो खैरागढ़ जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ था.

वहीं जिले में आरक्षक भर्ती मामले में 14 संदेही की जांच हो रही थी. जिसमें आरक्षक भी शामिल था. हालांकि आरक्षक ने किस वजह से आत्महत्या की, ये अबतक सामने नहीं आ पाया है. पुलिस ने आरक्षक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

See also  नदी में बहे दो भाई, एक का मिला शव, ग्रामीणों ने कहा- कि गांव में पुलिस आएगी तो नक्सली हम को मारेंगे, पढ़े पूरी खबर

Related Articles

Leave a Reply