छत्तीसगढ़

नदी के बहाव के बीच फॅसे 4 बच्चो को पुलिस से सकुशल निकाला….प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस की जांबाजी को सराहा

मनेन्द्रगढ़/कोरिया 
मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र अंतर्गत बोरा नदी में 04 बच्चे नहाने के लिए गए हुए थे जहाँ पर नदी में अचानक बहाव तेज हो जाने से चारों बच्चे अपने हौसले को कायम रखते हुए चट्टान को पकड़े हुए थे। जैसे ही इसकी खबर मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी श्री सचिन सिंह को मिली उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, एस डी एम, एवं रेस्क्यू टीम को दी साथ ही बिना देर किए अपने दल के साथ उक्त स्थान के लिए रवाना हो गए।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

बिना किसी का इंतजार कर पुलिस टीम के जाबांज अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा एक सीढ़ीनुमा पुल बनाकर रस्सी की मदद से नदी के बहाव में फंसे 4 बच्चों को बड़ी जद्दोजहद के साथ बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों एवं स्थानीय जनता द्वारा कोरिया पुलिस की तत्परता, जाबांजी की काफी सरहाना की जा रही है। उक्त रेस्क्यू में सहायक उप निरीक्षक श्री आर भगत, आरक्षक श्री राकेश शर्मा, नगर सैनिक सुरेश रजक व अन्य कर्मचारी शामिल रहे मौके पर तहसीलदार, एस डी एम, आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा कहा गया कि परिजनों की विशेष जवाबदारी बनती है कि तेज बारिश हो तो ध्यान रखें कि बच्चों को अकेले बाहर नदी तालाब में नहाने के लिए ना भेजें साथ ही उन्होंने थाना मनेंद्रगढ़ के पुलिस कमर्चारियों की सरहाना भी की।

See also  युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट-पत्थर से वार कर अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

Related Articles

Leave a Reply