देश

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को NCB ने ड्रग्स केस में किया अरेस्ट

मुंबई
शनिवार को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में एनसीबी के अधिकारियों ने छापेमारी की. एनसीबी को क्रूज पर ड्रग पार्टी होने का पता चला था, जिसमें बाद अधिकारी भेष बदलकर पार्टी में शामिल हुए और उसका भंडाफोड़ किया. इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे. एनसीबी के दफ्तर में आर्यन खान से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
आर्यन खान और बाकी दो आरोपियों को एक दिन की कस्टडी मिल गए हैं. एक दिन के लिए एनसीबी की कस्टडी में तीनों आरोपी रहेंगे. बताया जा रहा है कि एनसीबी के ऑफिस में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को रातभर रखा जाएगा. सभी आरोपी एनसीबी दफ्तर पहुंच चुके हैं, जहां उनसे एक बार फिर पूछताछ की जाएगी.
आर्यन खान पर ड्रग्स का सेवन करने के साथ-साथ ड्रग्स खरीदने और बेचने के आरोप लगे हैं. एनसीबी की अरेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन के पास 1 लाख 33 हजार रुपये बरामद हुए. साथ ही 21 ग्राम चरस, 5 ग्राम एमडी, 13 ग्राम कोकीन भी उनके पास बरामद हुआ. ऐसे में आर्यन की मुश्किल बढ़ सकती हैं, क्योंकि आर्यन ने कहा था कि उन्होंने कोई पैसे क्रूज पर नहीं लिये.

See also  एक बार फिर ट्रेन इंजन के दो पहिए पटरी से नीचे उतरे, 2 घंटे की मशुक्कत के बाद पहियों को पटरी पर वापस चढ़ाया....जांच के आदेश

Related Articles

Leave a Reply