छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा : रेलवे स्टेशन से बाईक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा , 02 आरोपियों से 10 बाईक बरामद

जांजगीर चाम्पा। चाम्पा पुलिस और रेलवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रेलवे स्टेशनों से बाइक चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनकी कीमत लगभग 08 लाख आंकी गई है।

इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई 5 जुलाई को जैजैपुर निवासी राधेश्याम धीरहे की शिकायत पर की गई, जिनकी बाइक चाम्पा रेलवे स्टेशन से चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी रेलवे स्टेशन परिसर से बाइक ले जाते साफ नजर आए।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन भट्ट (जिला रायगढ़) और प्रमोद चौहान (जिला कोरबा) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से बाइक चोरी कर, कुछ दूर ले जाकर छोड़ देते थे ताकि संदेह से बचा जा सके। इसके साथ ही वे ट्रेन में सवार होकर अवैध रूप से सामान बेचने का काम भी करते थे।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

संयुक्त टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर 10 बाइक बरामद की हैं, जिन्हें विभिन्न रेलवे स्टेशनों से चुराया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने बताया कि गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम कर रहा था, लेकिन CCTV फुटेज औरत्वरित पुलिस कार्रवाई के चलते उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply