छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या.. सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

रायपुर: नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पुलिस निरीक्षक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद पर ही फायरिंग की है। इस कोशिश में निरीक्षक की मौत हो गई है। सुसाइड करने वाले निरीक्षक का नाम अनिल सिंह बताया जा रहा है। वह मूलतः दुर्ग के रहने वाले थे। मामला राखी थाना इलाके का है। इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गये है। अफसर ने किन वजहों से यह कदम उठाया है, साफ नहीं है। खुदकुशी करने वाला निरीक्षक 14वीं बटालियन का बताया जा रहा है।

See also  बीजापुर-कर्रेगुट्टा में 24 दिनों तक चली मुठभेड़, एक करोड़ 72 लाख रुपये के इनामी 31 नक्सली हुए ढेर

Related Articles

Leave a Reply