रायगढ़

बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, बैल चराने गया था जंगल

धरमजयगढ़

जंगल बैल चराने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, जिससे मौके पे ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।धरमजयगढ़ वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ओंगना गांव के जंगल की यह घटना है। बताया जा रहा है मृतक ग्रामीण जयनाथ एक्का कल शाम अपने कुछ साथियों के साथ मार नामक जंगल बैल चराने गया हुआ था.शाम को जब जयराम घर नहीं पहुंचा तो वहां के लोगों द्वारा आस पास क्षेत्र में उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं उसका पता नही चला. और घने जंगल के अंदर जाकर तलाशने की किसी की हिम्मत नही हुई क्योंकि हाथी रात में उसी जंगल में मौजूद था.लिहाजा जयराम की तलाश सुबह की गई तो मार जंगल के अंदर जयराम की हाथी द्वारा कुचली हुई लाश मिली.

See also  रायगढ़ महिला वकील हत्याकांड : प्रेमी निकला कातिल, आरोपी सक्ती से गिरफ्तार, जानिए वारदात की वजह…

Related Articles

Leave a Reply