देश

CM योगी की मां की बिगड़ी तबीयत, जौलीग्रांट अस्पताल में कराया गया भर्ती

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी (80) की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई. जिसके चलते उन्हें तुरंत जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. उन्हें अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद आनन-आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उन्हें अलग वार्ड में रखा गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उनका इलाज डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है.

पहले भी बिगड़ी थी तबीयत

योगी आदित्य की माता सावित्री देवी की इससे पहले भी कई बार तबीयत खराब हो चुकी है. उन्हें समय-समय पर अस्पताल में भर्ती कराया जाता रहा है. इसी साल जून में सावित्री देवी की तबीयत खराब होने के बाद ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था. मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी उत्‍तराखंड के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में अपनी बेटी के साथ रहती हैं.

See also  'मोदी-मोदी करने वाले छात्रों को थप्पड़ मारो', कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल; BJP ने किया पलटवार

Related Articles

Leave a Reply