छत्तीसगढ़

शख्स ने पेट्रोल डालकर मनरेगा और आवास योजना के रिकार्ड में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने मनरेगा और आवास योजना के रिकार्ड को आग के हवाले कर दिया। आरोपी की यह कृत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र द्वारा रखे गए दस्तावेजों के सामने हुई। यह घटना बसदेई चौकी क्षेत्र के बांसापारा की है।

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

जानकारी के अनुसार, आरोपी सर्वेश साहु ने मनरेगा में हाजरी भरने को लेकर धमकी दी और मारपीट व गाली-गलौज की। इसके बाद उसने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र द्वारा रखे गए झोले को छीनकर उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से योजनाओं के रिकार्ड जल गए।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

बताया जा रहा है कि घटना के समय सरकारी कर्मचारी रिकार्ड की देखरेख कर रहे थे, तभी आरोपी ने इस कृत्य को अंजाम दिया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने के तहत कार्रवाई की गई है।

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

Related Articles

Leave a Reply