छत्तीसगढ़

रायपुर के गगन होटल और आदित्य गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , दो युवतियों सहित चार गिरफ्तार

रायपुर : गंज पुलिस ने दोपहर के वक्त गगन होटल और आदित्य गेस्ट हाउस में छापा मारते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने इस कार्रवाई में दो महिलाओं और चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जो अनैतिक देह व्यापार में लिप्त पाए गए।

गंज थाना प्रभारी यशवंत सिन्हा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सिविल पेट्रोलिंग टीम को एक्टिव किया और ग्राहकों के रूप में पुलिसकर्मी भेजे गए। पुष्टि होते ही छापा मारा गया। फिलहाल गिरफ्तार किए गए 6 लोगों को जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply