छत्तीसगढ़

बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप में चोरी करने घुसा आकाश, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सरगुजा। बुर्का पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कटर ड्रिल मशीन लेकर जगदंबा आभूषण भंडार में चोरी करने घुसा था। चोरी की पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया था।

See also  शराब भट्ठी हटाने की मांग : ABVP और छात्रों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, घंटों जाम में फंसे यात्री, डिप्टी सीएम का काफिला भी रुका

जानकारी के मुताबिक, बीते 14 दिसंबर की रात आरोपी कटर ड्रिल मशीन लेकर ज्वेलरी शॉप में घुसा था। चोरी के दौरान शोर होने पर वह मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम जांच में जुट गई।

पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी आकाश अग्रवाल उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कटर ड्रिल मशीन सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

See also  आकाशीय बिजली का कहर: खपरैल वाले घर में लगी आग, खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत

Related Articles

Leave a Reply