छत्तीसगढ़

माजदा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर : दो लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को किया आग के हवाले

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पर तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार ढालचंद साहू, पूर्व सरपंच कठौतिया और रामचंद पटेल की मौके पर मौत हो गई। तक्क्कर इतनी जोरदार थी कि, बाइक सवारों के शव छत विछत हो गए थे। 

दरअसल, यह पूरा मामला दाढ़ी थाना क्षेत्र के कठौतिया का है। वहीं घटना के बाद से गुस्साए ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले माजदा को आग के हवाले कर दिया। जिसके कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं घटना के बाद से आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। जिसके बाद पुलिस की टीम आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

See also  आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! इलाज के नाम पर मरीज के परिजनों से लाखों की ठगी, निजी अस्पताल के संचालक पर FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply