कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा के सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, रिकॉर्ड और उपकरण जलकर खाक,मची अफरा-तफरी

कोरबा: जिले से एक बड़ी खबर है.यहां के एक सरकारी अस्पताल में आग लग गई. इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

मरीजों को बाहर निकाला गया 

कोरबा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानी धनराज कुंवर अस्पताल की ऊपरी मंजिल में गुरुवार की सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगी. यहां मौजूद कर्मचारियों ने देखा और इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. इधर आग लगने की खबर जैसे ही अस्पताल के अंदर फैली अफरा-तफरी का माहौल हो गया. यहां भर्ती सभी मरीजों को बाहर निकाला गया.

कारणों का पता लगाया जा रहा 

इस आगजनी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर  डॉक्टर दीपक राज ने बताया कि आज सुबह रानी धनराज कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूसरी मंजिल से धुआं निकलता देखा गया. जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी.आग पर काबू पा लिया गया है . घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण दूसरी मंजिल के स्टोर रूम में रखे उपकरणों में आग लगी है. उन्होंने बताया कि आग में कुछ उपकरण और रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए हैं. आग लगने का सही कारण और उससे होने वाले नुकसान के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. 

See also  गन्ने के खेत में भीषण आग से हड़कंप: 7 एकड़ फसल जलकर राख, आग पर काबू पाने में जुटे ग्रामीण और किसान

Related Articles

Leave a Reply