छत्तीसगढ़रायपुर

निर्वाचन आयोग के घोषणा के साथ ही प्रदेश में लागू हो जाएगी आचार संहिता

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. दोपहर 3 बजे से निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा. चुनाव के लिए 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था. जानकारी के मुताबिक, फरवरी के अंत तक दोनों चुनाव पूरे होने की संभावना है. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे.

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

हाल ही में प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया की गई थी. बीते दिनों 192 नगरीय निकायों के लिए आरक्षण किया गया था. जिसमें 14 नगर निगमों के मेयर, 54 नगर पालिकाओं और 124 नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई थी.

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Related Articles

Leave a Reply