Uncategorized

ताजमहल से 5 गुना बड़ा एस्टेरॉयड तेजी से आ रहा धरती के करीब, नासा ने जारी किया अलर्ट

वॉशिंगटन: एक दिन बाद यानी 28 अक्तूबर को एक विशालकाय एस्टेरॉयड धरती के बेहद करीब पहुंचने वाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस बारे में अलर्ट जारी किया है। नासा की टीम सक्रिय रूप से अंतरिक्ष में नजर रख रही थी, इस दौरान उसे एस्टेरॉयड के रास्ते के बारे में जानकारी मिली। नासा ने इसे एस्टेरॉयड 2020 WG नाम दिया है, जो 500 फीट के आकार का है। विशेषज्ञों ने पुष्टि की है कि खगोलीय पिंड से फिलहाल कोई खतरा नहीं है, लेकिन इस पर नजर रखी जा रही है।

See also  Mostbet w Polsce - oferta gier

ताजमहल से 5 गुना ऊंचा

नासा ने बताया है कि ताजमहल से 5 गुना ऊंचाई के आकार के बराबर का ये एस्टेरॉयड 28 अक्तूबर को पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा। 33,947 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंतरिक्ष में सफर कर रहा यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी के 33.3 लाख किलोमीटर की दूरी पर पहुंचेगा। अपने आकार और कक्षा के चलते यह 2020 WG खतरनाक क्षुद्रग्रहों की श्रेणी में आता है, लेकिन पृथ्वी से दूरी के चलते यह फिलहाल खतरा नहीं है।

See also  Snatch Casino – Quick‑Hit Slots & Live Games for Fast‑Track Wins

टकराने पर मच सकती है तबाही

नासा के अनुसार, 2020 WG जैसे 500 फुट के विशाल आकार के क्षुद्रग्रह के आकार के एस्टेरॉयड की अगर पृथ्वी से टक्कर होती है तो यह विनाशकारी होगा। इससे लाखों टन टीएनटी के बराबर विस्फोटक ऊर्जा निकलेगी। यही वजह है कि तत्काल खतरा न होने के बावजूद नासा की निगरानी टीम इसके हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।

See also  Olympia Casino – Quick Wins for the Busy Player

शनिवार को भी गुजरा था एस्टेरॉयड

नासा ने बताया कि इसके पहले 26 अक्तूबर को 110 फीट बड़ा हवाई जहाज के आकार का एस्टेरॉयड 2024 टीबी2 पृथ्वी के करीब से होकर गुजरा। यह पृथ्वी से निकटतम बिंदु पर 11,764 किलोमीटर की दूरी पर था। संभावित रूप से खतरनाक श्रेणी में होने के बावजूद नासा ने इसके चंद्रमा की कक्षा से आगे से गुजरने की उम्मीद जताई थी।

Related Articles

Leave a Reply