छत्तीसगढ़

शराबियों को स्टंटबाजी पड़ी भारी, विंडो से सिर बाहर निकालकर दौड़ा रहे थे कार, तभी हुआ ये

भिलाई : स्टील सिटी भिलाई में इन दिनों शराबखोरी करके सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों की बाढ़ सी आ गई है. ऐसा ही एक मामला सेंट्रल एवन्यू में दिखाई दिया.भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सीसी में दो युवक शराब के नशे में धुत होकर कार से स्टंटबाजी कर रहे थे.इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाई गई.जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए तुरंत ही शराबखोरों को धर दबोचा.

कार की विंडो से सिर निकालकर कर रहे थे स्टंट : दोनों आरोपी चलती कार के विंडो से सिर बाहर निकालकर स्टंटबाजी कर रहे थे.पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद दोनों ने कान पकड़कर माफी मांगी. भिलाई नगर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनके वाहन को जब्त किया है.

आधी रात चढ़ी थी खुमारी,पुलिस ने उतारी : भिलाई नगर टीआई राजकुमार लहरे ने के मुताबित रात करीब 12:30 बजे एक कार देर सीजी-10 एफए 4205 सेंट्रल एवेन्यू से गुजर रही थी. इसके दोनों विंडो खुले हुए थे. उनमें सवार दो युवक विंडो से बाहर सिर निकालकर स्टंटबाजी कर रहे थे.

See also  राहुल व भूपेश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी: कांग्रेस लीगल सेल की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इसके बाद उनके वाहन को जब्त किया है. पुलिस वाहन का प्रकरण तैयार कर कोर्ट में जल्द ही पेश करेगी.

Related Articles

Leave a Reply