छत्तीसगढ़

तेंदुए ने छीन ली तीन साल की मासूम की ज़िंदगी, इस हालत में मिली बच्चे की लाश

धमतरी। धमतरी जिला के नगरी ब्लाक के सीतानदी अभ्यारण्य से सटे ग्राम गाताबाहरा में रविवार की शाम वह पल आया, जिसने पूरे गांव को खामोशी और खौफ में डुबो दिया। घर के आंगन में दोस्तों संग खेल रहा तीन वर्षीय देवेश कुमार मरकाम किसी को कुछ समझ आने से पहले ही अचानक ओझल हो गया। कुछ ही देर में मासूम की खिलखिलाहट मातम में बदल गई।

See also  तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला समेत 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर

परिजन पहले इसे बच्चों की शरारत समझते रहे, लेकिन जब काफी देर तक देवेश नहीं मिला तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। हर आंगन, हर पगडंडी और हर आवाज़ में देवेश को तलाशा गया। उम्मीदें तब टूटीं जब गांव से कुछ दूर जंगल में उसका नन्हा सा शव मिला। कपड़ों से पहचान हुई और चेहरे पर मिले गहरे जख्मों ने सबको स्तब्ध कर दिया। ग्रामीणों का मानना है कि जंगलों जानवर ही मासूम को उठा ले गया।

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; पॉक्सो और अपहरण के आरोपी को किया बरी…

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, डीएफओ सहित मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

देवेश के माता-पिता रोशन मरकाम और संगिता मरकाम का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में चूल्हे नहीं जले, आंगन सूने रहे और हर आंख नम रही। सीतानदी अभ्यारण्य से लगे इस गांव में अब बच्चों को बाहर खेलने भेजने से लोग डर रहे हैं।

See also  गहराया LPG संकट: पर्ची के बाद गैस नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने किया चक्काजाम

देवेश के माता-पिता रोशन मरकाम और संगिता मरकाम का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में चूल्हे नहीं जले, आंगन सूने रहे और हर आंख नम रही। सीतानदी अभ्यारण्य से लगे इस गांव में अब बच्चों को बाहर खेलने भेजने से लोग डर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply