छत्तीसगढ़

चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का हमला, तीन आरक्षक घायल, एक सिपाही लापता

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में तीन आरक्षक- अभिषेक पांडे, गजेंद्र और अनिल पोर्ट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम बागबुड़ा का है।

घटना के दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि, ग्रामीणों ने पुलिस दल को दौड़ा लिया। इसी अफरा-तफरी में सिपाही अनिल जंगल की ओर भाग गए और तब से वे लापता हैं। उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी समेत जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

See also  ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करने वाले पटवारियों ने राजस्व मंत्री से मुलाकात के बाद आंदोलन किया स्थगित

Related Articles

Leave a Reply