छत्तीसगढ़

मकान में लगी भीषण आग, घर में मौजूद लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान

बिलासपुर। टिकरापारा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर का फर्स्ट फ्लोर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। कमरे में रखा सारा सामान राख में तब्दील हो गया, हालांकि बड़ी राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

शुरुआती जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया

See also  गांव में एक के बाद एक 8 लोगों की रहस्यमय मौत से दहशत, दैवीय प्रकोप की आशंका के बीच प्रशासन तलाश रहा कारण

Related Articles

Leave a Reply