Advertisement
छत्तीसगढ़

कांग्रेस का मिशन ‘सरकार रिटर्न्स’, आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं प्रियंका गांधी

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी उफान पर है। प्रचार-प्रसार जोरों पर है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और काग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ते जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। प्रियंका से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां देखिए।

हमने जो वादा किया, उसे पूरा किया- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने वादा किया था जैसे ही सरकार आएगी उसके कुछ दिन बाद ही खैरागढ़ जिला बन गया, कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश के बिजली बिल माफ होगा, 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, महिला समूह के ऋणों को माफ किया जाएगा, 100 नये ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनेंगे, सड़क दुर्घटना और आकस्मिक दुर्घटनाओं में छत्तीसगढ़ निवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी,परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6000 से अधिक वाहन मालिकों के 2018 तक के बकाया कर्ज की माफी की जाएगी। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही सभी वादे पूरे किए जाएंगे। प्रदेश में फिर एक बार सरकार बनती है तो जितने भी वादे आज किया जा रहे हैं सभी पूरे किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से भी अच्छा है- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा छत्तीसगढ़ का मॉडल गुजरात मॉडल से भी अच्छा है, वह तो दिखावे का मॉडल था, लाखों किसानों को करोड़ों रुपए की सब्सिडी दी गई है, लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया है, बिजली बिल आधा किया है, वन उपज के जरिए आय बढ़ाई गई, मिलेट के बड़े-बड़े प्रोडक्शन के प्लांट लगाए गए, बस्तर जो हिंसा के लिए जाना जाता था आज अपने मिलेट के लिए जाना जा रहा है। अपनी संस्कृति के लिए जाना जा रहा है इतने सारे बड़े-बड़े काम किए हैं।

प्रियंका का शिवराज सरकार पर हमला
प्रियंका गांधी ने एमपी की शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एमपी में सरकार ने कुछ नहीं किया। चुनाव आते ही मीठी-मीठी बाते करते हैं और चुनाव जीतने के बाद सब भूल जाते हैं । प्रियंका ने कहा कि एमपी में महिलाओं के लिए कुछ काम नहीं हुआ है। चुनाव करीब आते सीएम लाड़ली बहना योजना लेकर आ जाते हैं।

किसानों को परेशान किया जा रहा है- प्रियंका
जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। केन्द्र सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति दोस्तों को खुश करने में लगी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि गुजरात मॉडल फेल हो चुका
प्रियंका गांधी ने कहा कि गुजरात मॉडल फेल हो चुका है। अब हर तरफ छत्तीसगढ़ मॉल की चर्चा हो रही है। सीएम बघेल की अगुवाई में प्रदेश तरक्की कर रहा है।

प्रियंका गांधी का केन्द्र सरकार पर हमला
प्रियंका गांधी ने कहा कि केन्द्र की सरकार देश और प्रदेश की संपत्ति को छीन रही है। भूपेश बघेल ने प्रदेश की संपत्ति को जनता को वापस देने का काम किया है। केन्द्र सरकार उद्योगपतियों का भला करने में जुटी है। केन्द्र सरकार को गरीबों से कोई लेना देना है।

सीएम बघेल किसान के बेटे हैं- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम बघेल किसान के बेटे हैं वो किसानों, गरीबों की समस्या को अच्छे से जानते हैं और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर काम करते रहते हैं।

प्रियंका गांधीने की सीएम बघेल की तारीफ
सीएम बघेल की तारीफ करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम कई राज्यों के प्रभारी के रूप में काम किया हैं। वो कहीं भी रहें लेकिन उनको प्रदेश की जनता की चिंता हमेशा सताती रहती है।

सीएम बघेल ने प्रदेश की जनता का मान बढ़ाया- प्रियंका
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रिंयका गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप लोग गलती से भी गलत फैसला मत लीजिए। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। प्रियंका ने कहा कि छत्तीसगढ़ तरक्की कर रहा है। सीएम बघेल ने प्रदेश की जनता का मान बढ़ाया है।

महतारी न्याय योजना लागू की जाएगी- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में दोबारा सरकार बनने पर महतारी न्याय योजना लागू की जाएगी। सात लाख 63 उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जाएगी। महिलाओं द्वारा स्वयं संचालित सहायता समूह का कर्ज माफ किया जाएगा। सड़क दुर्घटना में घायलों को निशुल्क उपचार मिलेगा।

शाम 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगी प्रियंका
प्रियंका गांधी प्रदेश के खैरागढ़ और बिलासपुर में चुनावी सभा लेंगी। वो खैरागढ़ के जालबांधा में चुनावी सभा को को संबोधित करेगी। इसके बाद दोपहर बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply