कोरबाछत्तीसगढ़

जहरीले टमाटर की चटनी खाने से महिला की मौत: चूहे मारने के लिए जहर डालकर टमाटर नीचे रखा

कोरबा जिले में चूहा मारने के लिए जहर डाले गए टमाटर की चटनी खाने से महिला की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उस टमाटर को महिला के पति ने गलती से गिरा समझकर उपर टोकरी में रख दिया था। मामला कटघोरा थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, बिंजरा गांव में कार्तिक राम मजदूरी करता है। उसे फोन पर जानकारी मिली की उसकी पत्नी बसंती की हालत खराब है और उल्टी-दस्त कर रही है। जब मौके पर पहुंचा तो उसने बताया कि कुछ देर पहले ही बसंती टमाटर की चटनी खाई है।

पत्नी बसंती को तुरंत जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि, परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच संबंधित थाने को भेजी जाएगी।

See also  सड़क हादसा: ड्राइवर को आई झपकी, बस टकराई पुल से, एक डॉक्टर की हुई मौत, दर्जनों घायल

गलती से टोकरी में रखे टमाटर की बनाई थी चटनी

पुलिस की पूछताछ में कार्तिक राम ने बताया कि, चूहों से परेशान होकर बसंती ने टमाटर में इंजेक्शन के जरिए जहर डाला था। चूहे मारने का दवा डालने के बाद टमाटर को नीचे रखकर वह जंगल में पत्ता तोड़े चली गई थी।

इस बीच जब कार्तिक ने नीचे गिरा टमाटर देखा। कार्तिक को लगा कि, टमाटर गलती से नीचे गिरा है, और उसने दवा भरे टमाटर को वापस टोकरी में रख दिया। इसके बाद वह मजदूरी करने निकल गया।

इस बीच कार्तिक की पत्नी बसंती जंगल से पत्ता तोड़कर घर पहुंची। उसने भूख मिटाने के लिए टमाटर की चटनी बनाई। अनजाने में टोकरी में रखा वही टमाटर बसंती के हाथ लगा जिसमें दवा डली हुई थी और जिसे पति ने धोखे से वहां रख दिया था। इसे खाकर ही उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

See also  फ्लाई ऐश ब्रिक्स में मजदूर ने लगाई फांसी, शराब की लत या पारिवारिक तनाव?, जाँच में जुटी पुलिस

2 बच्चों की मां थी बसंती

फिलहाल, महिला का पोस्टमॉर्टम कर उसका शव परिजन को सौंप दिया गया है। मृतिका बसंती की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। बिंजरा गांव में हुई इस घटना से लोग भी हैरान हैं।

Related Articles

Leave a Reply