छत्तीसगढ़

राजधानी में युवक का अपहरण कर यौन शोषण, वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ट्रेन पकड़ने आए एक युवक का अपहरण करके उसके साथ यौन शोषण किया गया। साथ ही पीड़ित की पिटाई कर उसका वीडियो बनाकर परिजनों से फिरौती मांगी गई। लेकिन किसी तरह जान बचाकर निकले युवक ने पुलिस से शिकायत की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित युवक ने बताया कि रामानुजगंज से वह मजदूरी करने गुजरात के सूरत जा रहा था। इसके लिए वह ट्रेन पकड़ने रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे उससे मिला और उसे जल्द बस या ट्रेन की कनेक्टिविटी दिलवा देने का विश्वास दिलाकर अपने बाइक में बैठाकर ले गया। आरोपी उसे घुमाते हुए शहर से दूर एक अज्ञात स्थान पर ले गया और एक कमरे में बंधक बना लिया।

See also  ज्वैलरी दुकान में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; दहला देगा ये मंजर

पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे कमरे में ले जाकर पहले मारपीट करने लगा और विरोध करने पर धमकाया। इसके बाद उसने जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य (अननेचुरल सेक्स) किया। साथ ही आरोपी पूरी घटना का वीडियो अपनी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने यह वीडियो पीड़ित के परिजनों को भेजा और धमकी दी कि वीडियो वायरल होने से बचाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। रकम न मिलने पर वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देता रहा।

See also  मां ने 4 माह के मासूम को पटककर उतारा मौत के घाट, खाना बनाते समय रोने पर वारदात को दिया अंजाम

इस बीच मौका पाकर पीड़ित वहां से भाग निकला और अपने गृह क्षेत्र रामानुजगंज पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को रायपुर के विधानसभा थाना भेज दिया। विधानसभा थाना पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपहरण, बंधक बनाना, मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य, धमकी, IT एक्ट के तहत अश्लील वीडियो बनाना और भेजना जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

See also  पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 27 मार्च तक करें आवेदन

मामले में पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं और क्या कोई अन्य व्यक्ति भी उसके साथ जुड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply