छत्तीसगढ़रायगढ़

तीन बच्चो की माँ को चढ़ा प्यार का बुखार , तीनो बच्चो को छोड़कर 20 साल छोटे प्रेमी के साथ हुई फरार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यँहा तीन बच्चो की माँ अपने तीनो बच्चों को छोड़कर 20 साल छोटे युवक के साथ फरार हो गई. मामला धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर का है। 

गोवा में काम कर रहा पति जब घर लौटता है, तब उसकी पत्नी हीराबाई घर में नहीं मिलने पर बच्चों ने उसे जानकारी दी कि उसकी गैर-मौजूदगी में गांव का इलियास बेग उनके घर आता था, जिससे उनकी मां रोज मिलती थी और कुछ दिन पहले ही वह उसके साथ चली गई है।

दिनेश तिर्की के तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बच्चे की उम्र तीन, दूसरे की पांच साल और तीसरे की उम्र लगभग 9 साल है। इसकी शिकायत परेशान पति दिनेश तिर्की ने लिखित रूप से धरमजयगढ़ थाने में की है. लेकिन पुलिस पंचायत चुनाव के कारण इस पूरे मामले की जांच में नहीं जुटी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जल्द ही पतासाजी की जाएगी।

See also  स्कूल में क्लासरूम का फ्लोर धंसा : हादसे के बाद दहशत में बच्चे, जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर, सुध लेने वाला कोई नहीं

Related Articles

Leave a Reply