छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR CHAMPA : लाखों रूपये का लेन -देन कर ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा : प्रार्थी मुलचंद राय निवासी उरैहा चण्डीपारा थाना पामगढ़ का द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पोड़ी थाना नवागढ निवासी नरेन्द्र कुमार माथुर के द्वारा लोन एवं शासन की योजना मे 10-15 हजार रूपये की आमदनी होना बताकर प्रार्थी एवं उसके रिस्तेदारो के नाम से बैंक में खाता खुलवाकर खाता का अवैध लेन देन में उपयोग कर धोखाधड़ी किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध दिनांक 23.10.24 को थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी नरेन्द्र माथुर घटना घटित कर फरार था जिसकी लगातार पतासाजी किया जा रहा था जिसको मुखबीर सूचना पर उसके सकुनत से घेरा बंदी कर पकडा जिसे पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया जिसके कब्जे से विभिन्न पासबुक, चेकबुक, एटीएम एवं मो.सा क्रमांक cg11bg 7348 बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

See also  बस्तर में मतदान को लेकर तैयारी तेज, सुकमा में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के संचालन की ट्रेनिंग

Related Articles

Leave a Reply