छत्तीसगढ़रायपुर

सेंट्रल जेल के बाहर जश्न मनाना पड़ा भारी, विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायपुर. जेल से रिहा होने के बाद भी विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल, 7 महीने के बाद कल विधायक देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए. देवेंद्र यादव की रिहाई पर नेताओं और समर्थकों ने सेंट्रल जेल के बाहर सड़क पर जश्न मनाना शरू कर दिया. मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ गंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. 

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद कल शाम देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सेंट्रल जेल के सड़क पर ही इसका जश्न मनाया था.  जिससे काफी जाम की स्थिति बन गई थी. इसी मामले को लेकर गंज थाना के BNS की धारा 126(2), 3(5) तलक तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

इन कांग्रेसी नेताओं पर FIR दर्ज 

  • देवेन्द्र यादव 
  • सुबोध हरितवाल 
  • शांतनु झा 
  • आकाश शर्मा
  • शोएब ढेबर 
  • अतीक मेमन 
  • फराज 
  • फरदीन खोखर 
  • अनवर हुसैन 
  • शेख वसीम 
  • नीता लोधी 
  • बाबी पांडे 
  • शिबली मेराज खान

Related Articles

Leave a Reply