छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर पुलिस की बड़ी सफलता : सूने घरों में सिलसिलेवार चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 7 लाख की संपत्ति बरामद

जांजगीर-चांपा। थाना जांजगीर क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय सूने घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सायबर टीम की सक्रियता और लगभग 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को धर-दबोचा। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकदी, मोबाइल एसेसरीज, दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान समेत करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

चोरी का तरीका
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और फिर शातिर तरीके से रात में ताला तोड़कर चोरी को अंजाम देते थे। इन्होंने थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम उदयबंद, बिरगहनी, खोखसा, औराईखुर्द तथा थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करमंदा में वारदातें की थीं।

बरामद संपत्ति

  • 3 तोला से अधिक सोना और डेढ़ किलो से ज्यादा चांदी के जेवर
  • नकदी ₹46,000
  • सोने का मंगलसूत्र, हार, लाकेट, टॉप्स, कढ़ुवा, मांगमोती
  • चांदी का करधन, पायल, अंगूठी, कंगन, सिक्के, चूड़ी, घुंघरू, ताबीज
  • इंडक्शन, मोबाइल चार्जर, नेकबैंड, स्पीकर, ईयरफोन, फोन कवर, USB केबल
  • 2 मोटरसाइकिल, एयर पिस्टल, चाकू, लोहे का औजार
  • 215 नग सिक्के (1 पैसा से ₹10 तक)
  • 4 मोबाइल फोन
See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

गिरफ्तार आरोपी

  1. दुर्गेश नेताम उर्फ मल्लू (28), निवासी जांजगीर
  2. रामकुमार कश्यप उर्फ मोना (26)
  3. महावीर कश्यप उर्फ खोदू (24)
  4. आनंद उर्फ प्रभात कश्यप (20)
  5. मंगल पांडे (40), सभी निवासी जर्वे (च) थाना जांजगीर

Related Articles

Leave a Reply