छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने साली और चाचा ससुर को मारी गोली, दोनों की मौके पर मौत

कोरबा। जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी साली और चाचा ससुर पर रायफल से गोलियां दाग दीं। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक चली गोलियों से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोपी जवान का नाम टेसराम बिंझवार बताया जा रहा है, जो कि एतमनगर में बांगा बटालियन में पदस्थ है। 

बताया जा रहा है कि टेसराम मिंझवार का उसकी पत्नी से तलाक हो गया है, जिसके बाद से उसका पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। आज वह अपने ससुराल गया हुआ था तभी किसी बात को लेकर मिंझवार का उनसे विवाद हुआ और उसने तैश में आकर अपनी साली मदालसा बिंझवार और चाचा ससुर राजेश बिंझवार पर गोलियां दाग दीं। इस हमले में दोनों की मौके पर मौत हो गई।

See also  Janjgir Champa :प्राणघातक हमला करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी जवान को पुलिस ने तुरंत नेवसा नर्सरी के पास गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना की जड़ पारिवारिक तनाव और विवाद से जुड़ी है। फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मड़वारानी स्थित CAF कैंप में टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार आरमोरार पद पर पदस्थ था। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उसकी ड्यूटी लगी थी। लेकिन सुबह ड्यूटी छोड़कर पैदल ही महुआ-डी से अपने घर पहुंच गया। वहां से अपनी सर्विस राइफल उठाकर सीधे उमेंदी भांठा गांव पहुंचा। जिसके बाद गांव के मंदिर के पास उसने अपनी पत्नी और बड़े साले पर दो-दो गोलियां दाग दी। 

See also  महिला सरपंच की जगह पति ने ली शपथ, नियमों पर उठे सवाल, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब CM साय आज मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की अहम बैठक में शामिल होने के लिए कोरबा पहुंचने वाले हैं। 

Related Articles

Leave a Reply