रायपुर

ज्वेलर्स में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों का सामान पार, पीछे से ग्रिल मशीन से छेदकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम 

रायपुर

गुढियारी ज्वेलरी शॉप से चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। पीछे से ग्रिल मशीन से छेदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर। पुलिस ने बताया कि दुकान के पास के घर में तीन दिन पहले रहने के लिए लड़के लाए थे और वे तीनों ही वारदात के बाद से गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस को उन पर ही वारदात को आंजम देने का शक है। मामला गुढ़ियारी थाना इलाके के नवकार जेवेलर्स का है, जहां सुबह चोरी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना कल देर रात की। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि तीन दिन पहले ही इस कृत्य को अंजाम देने के लिए जेवेलर्स दुकान से लगी जलाराम वस्त्रालय के ऊपर अज्ञात युवकों ने कमरा किराये पर लिया था। उन्होंने सेंधमारी करते हुए ज्वैलर्स दुकान में घुस लॉकर को भी मशीन से काटकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया है। मामले की सूचना मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस टीम सहित साइबर की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मुखबिरों का तंत्र भी सक्रिय कर दिया है, ताकि जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सके। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर चेकिंग बढ़ा दी है। अब बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि एसपी के आदेश के बाद भी मकान मालिक ने किरायेदार की जानकारी थाना में उपलब्ध क्यों नहीं करवाई, जिसके चलते इतनी बड़ी घटना ने अंजाम लिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस में मकान मालिक के विरुद्ध भी कोई कार्यवाही करेगी या फिर खानापूर्ति करने के लिए ही इस प्रकार की मुहिम चला रही थी। क्या पुलिस ऐसा एहसास आम जनता को करा रही थी कि उसकी इस मुहिम से अपराध कम होंगे। मगर, राजधानी रायपुर में दिन-ब-दिन बेखौफ अपराधी सेंधमारी करते हुए इस घटना को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं।

See also  छत्तीसगढ़ को मिले 6000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट से एफडीआई के खुले रास्ते

Related Articles

Leave a Reply