छत्तीसगढ़

केशकाल घाटी में पेड़ से टकराई बोलेरो, सेना के जवान की मौत; साथी समेत पांच घायल

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल इलाके में गट्टीपलना मोड़ के नजदीक एक बोलेरो कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में सेना के एक जवान की जान चली गई, जबकि कार में सवार दूसरे सैन्य जवान सहित पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में सवार सभी लोग ग्राम पल्ली के निवासी बताए गए हैं। ये सभी लोग देर रात करीब दस बजे दशहरा उत्सव का कार्यक्रम देखने के लिए ग्राम पांडे आठगांव जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन गट्टीपलना मोड़ के घुमावदार रास्ते पर पहुंचा, बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे एक बड़े पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी प्रचंड थी कि वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे लोग गंभीर रूप से दब गए।

See also  JANJGIR CHAMPA: नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव ,पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस भीषण टक्कर में सेना के जवान सुंदरलाल नेताम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में उनके निधन की खबर मिलते ही उनके गृहग्राम पल्ली और पूरे केशकाल क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। वहीं सेना के ही एक अन्य जवान मनीष नेताम और उनके साथ मौजूद चार अन्य ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गए।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य फौरन मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने ग्रामीणों की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी फरसगांव अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम घायलों के सघन इलाज में जुटी हुई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply