जांजगीर चांपा

कलेक्टर ने अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

सक्ती,

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जैजैपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पेंड्री में बन रहे अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया उन्होंने लमना में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया तथा सरोवर के चारों ओर प्लांटेशन एवम उद्यानिकी पौधे आम, अमरूद आदि लगाने, सरोवर में पचरी, पिचिंग का कार्य, सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग तथा प्रकाश के हाई लाइट लगाने के निर्देश दिए , अमृत सरोवर से जल संरक्षण और जल संचयन के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और इस अवसर पर जैजैपुर सीईओ वर्षा रानी, हसौद तहसीलदार बी एल कुर्रे, सीईएचओ डॉ. सूरज सिंह राठौर, जैजैपुर बीएमओ शशि प्रभा बंजारे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply