छत्तीसगढ़

जवान की हत्या मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, जनपद सदस्य समेत 4 नक्सल सहयोगी गिरफ्तार

कांकेर. 2023 में छत्तीसगढ़ सेना के जवान की हत्या मामले में NIA ने कांकेर जिले में दबिश देकर 4 नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अंतागढ़ क्षेत्र के जनपद सदस्य भुवन जैन के साथ सुरेश सलाम, शैलेन्द्र बघेल, अंदूराम सलाम शामिल हैं. चारों आरोपी हत्या की आपराधिक साजिश रचने में सीधे तौर पर शामिल थे. बता दें कि इस मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

गौरतलब है कि NIA की टीम बस्तर क्षेत्र में लगातार सक्रिय है. बीते 28 फरवरी को छत्तीसगढ़ नक्सल फंडिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए मूलवासियों बचाओ मंच के प्रमुख रघु मिडियामी को NIA ने गिरफ्तार किया था. इससे पहले नवंबर 2023 में इसी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 6 लाख रुपये नगद बरामद हुए थे. जांच में सामने आया कि ये दोनों MBM के ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) थे, जो माओवादियों के लिए फंड जुटाने और वितरित करने का काम कर रहे थे.

See also  कर्मचारी की मौत पर चक्का जाम:8.50 लाख रुपए मुआवजा मिलने के बाद हटाया गया चक्का जाम

Related Articles

Leave a Reply