छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ताला काटकर घर में घुसा आरोपी, कुल्हाड़ी-गंडासे से किया जानलेवा हमला

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बिर्रा थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसकर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना बीती रात करीब 3 बजे की है, जब सिलादेही निवासी 34 वर्षीय शांति लाल कटकवार ने संतोष साहू के घर की छत का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और कुल्हाड़ी, गंडासा जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में संतोष साहू और ओमप्रकाश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तुरंत हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए सभी धारदार हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply