बिलासपुर

युवक ने यात्री प्रतिक्षालय में लगाई फांसी

मुंगेली

जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह रात को छत पर सोया था। अगले दिन फंदे पर लटका हुआ उसका शव मिला है। उसने आत्महत्या क्यों की है। इस बात का पता लगाया लगाया जा रहा है। मामला जरहागांव थाना थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे में धरमपुरा गांव में बने यात्री प्रतीक्षालय में फंदे पर लटका हुआ उसका शव मिला था। वहां से गुजरने वाले लोगों ने ही शव देखा था। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को उतारा गया था। वहीं उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद उनसे भी पूछताछ की गई। लेकिन इस बात का पता नहीं चल सका है कि आखिरकार युवक ने ये कदम क्यों उठाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। शव की पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नवागांव घुठेरा निवासी परमेश्वर जोशी (19) रविवार रात को खाना खाकर घर के छत पर सो गया था। उसके घर के लोग भी सो गए थे। अगले दिन जब सोकर उठे तो वह छत पर नहीं था। आस-पास तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच पास के लोगों ने ही उन्हें सूचना दी की परमेश्वर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। ये सुनते ही वह भी हैरान रह गए थे।

See also  निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की होगी वापसी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एफआईआर पर लगाई रोक

Related Articles

Leave a Reply