छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

तेज रफ्तार का कहर, बच्चों से भरी स्कूल बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर

जांजगीर-चांपा। चांपा में आज बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हसदेव पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में करीब 50 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हालांकि, टक्कर के कारण कई बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

See also  देश में छठवें स्थान पर छत्तीसगढ़, पांच वर्षों में 400 से अधिक बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं, जांजगीर-चांपा जिला मामलों में इस मामले में सबसे आगे

घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक और स्कूल प्रबंधन तुरंत मौके पर पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित बस से उतारकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। यह हादसा एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन से अब यह मांग उठ रही है कि स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर सख्त नियम लागू किए जाएं। फिलहाल, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और मामले की जांच की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में अफीम का एक और खेत मिला : बलरामपुर जिले में दो एकड़ में लहलहाती मिली फसल, 2 लोग पकड़े गए

Related Articles

Leave a Reply