देश

बड़ा हादसा: नाव पलटने से छह की मौत, 22 लोगों के डूबने की आशंका, तलाश जारी

मोतिहारी/बिहार

 मोतिहारी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं। बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से 22 लोगों के डूबने की खबर है। अब तक 6 लोगों के शव निकाले गए हैं। नदी के घाट पर अफरा-तफरी का माहौल है,  बड़ी संख्या में लोग घाट पर मौजूद हैं ।सूचना मिलने पर जिला प्रशासन पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद है। बाकी डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पर ज्यादा सवारी बैठने से यह हादसा हुआ है। छोटी नाव पर 12 लोगों के बैठने की जगह थी उस पर 22 से ज्यादा लोग सवार हो गए, जिसकी वजह से नाव बीच नदी में डूब गई।  बता दें कि दो महीने पहले ही डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित सरोतर झील में नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस नाव पर एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि, बाकी लोग नदी में तैरकर बाहर निकल आए थे, लेकिन बबूल सहनी पानी में बुरी तरह से फंस गया था, थोड़ी देर बाद उसका शव बाहर निकला।

See also  मथुरा सहित देशभर में जन्माष्टमी की धूम

Related Articles

Leave a Reply