छत्तीसगढ़

जंगल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला मामला, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर/कोंडागांव

जानकारी के अनुसार स्थानीय एक युवती फरसगांव के बाजार से जरूरत का सामाना खरीद कर साइकिल से घर लौट रही थी। आरोप है कि जिले के बोरगांव के रहने वाला युवक उत्पल दास ने उसका पीछा शुरू कर दिया। जब युवती कुल्हाड़गांव के पास पहुंची तो आरोपी उत्पल दास उसे उठा कर जंगल में ले गया। वहां दुष्कर्म किया और भाग निकला। वारदात करीब 5 महीने पुरानी है। युवती जब गर्भवती हो गई तो परिजनों को इसका पता चला। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने युवती को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके कारण युवती डर गई। जब युवती 4 महीने की गर्भवती हुई तब परिजनों ने पूछा, तो दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया। कोंडागांव SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी युवक ने जुर्म कबूल किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

See also  आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा कुल 38.35 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त

Related Articles

Leave a Reply