छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से, बस्तर पंडुम के समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. इस दौरान वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे, इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 9:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे. अगले दिन पांच अप्रैल को सुबह 10.50 बजे वे जगदलपुर के लिए रवाना होकर 11.30 बजे पहुंचेंगे. जगदलपुर से वे दंतेवाड़ा जाएंगे, जहां माता दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे.

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

दोपहर 1.30 से तीन बजे तक वे बस्तर पंडुम समापन समारोह में शामिल होंगे. अमित शाह शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे और सुरक्षा एवं सहकारिता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद वे रात 7:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Related Articles

Leave a Reply