छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, मुर्गी और अंडे की बिक्री पर लगी रोक

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है, इस दस्तक के बाद कलेक्टर ने मुर्गी और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी है और इसके रोकथाम के लिए पूरा प्रशासन एक्टिव मोड़ में आ गया है.

शासकीय हेचरी सेंटर बैकुंठपुर में एविएन इन्फ्लुएंजा (H5N1) यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए हैं.

See also  भारत- न्यूजीलैंड T-20 23 को रायपुर में: आज से आनलाइन मिलेगी टिकट, दो हजार से लेकर 25 हजार होंगे दाम

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने जिला स्तरीय कॉम्बेक्ट टीम को प्रभावित क्षेत्र में रवाना किया है. फिलहाल हेचरी और आसपास के इलाके में मुर्गी व अंडों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

1 अप्रैल को हेचरी के 20 कर्मचारियों के नेजल स्वाब के सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स रायपुर भेजे गए हैं. साथ ही, स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर दायरे में घर-घर जाकर सर्वे किया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

See also  शिक्षक की शर्मनाक हरकत: मोबाइल चोरी करते दूसरी बार CCTV में कैद हुए मास्टर साब, FIR दर्ज

जरूरी दवाओं और जांच सामग्री की मांग की गई

बर्ड फ्लू से निपटने के लिए ओसिल्टामिविर जैसी आवश्यक. दवाओं और जांच सामग्री की मांग उच्च स्तर पर भेजी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है.

See also  सांसद बृजमोहन के नेतृत्व में 5 लाख विद्यार्थियों ने किया सामूहिक पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ का गायन

Related Articles

Leave a Reply