छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: पेट्रोल पंप के कर्मचारी से डेढ़ लाख लूट, बाइक से थैला छिनकर भागे थे; 6 माह बाद दूसरा आरोपी पकड़ाया

जांजगीर चांपा : पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। अनीश सिंह (26) 6 महीने से फरार चल रहा था। दो लोगों ने मिलकर करीब 1 लाख 50 हजार की लूट की थी।

मामला 20 अक्टूबर 2024 का है। जब बालाजी पेट्रोल पंप का कर्मचारी बोहरिक राम नगदी से भरा थैला अपने मालिक के पास ले जा रहा था। केरा रोड स्थित लालू स्वीट दुकान के पास दो युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल के हैंडल से थैला छीन लिया और फरार हो गए।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली में धारा 309, 3(5)BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद एक आरोपी अनूप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए अनीश सिंह ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई थी। घटना को अंजाम देने के बाद वे स्कूटी से फरार हो गए थे। पुलिस ने अनीश को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply