Advertisement
छत्तीसगढ़

लव सेक्स और धोखा: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर मार्चेंट नेवी ऑफिसर गिरफ्तार

दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में मोहन नगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में मार्चेंट नेवी ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट पर एक लड़की से रिश्ते के सिलसिले में बात की। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद ऑफिसर लड़की को दुर्ग के होटल में लेकर गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब लड़की ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ग्वालियर मध्य प्रदेश का रहने वाला मनीष शर्मा (36 साल) ने शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक साल से उसका लगातार शारीरिक शोषण करता आ रहा है। दोनों की जान पहचान एक मैट्रिमोनियल साइट से हुई थी। दोनों के बीच शादी संबंध को लेकर चर्चा भी हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे।दोनों में प्यार हो गया। इसी बीच 13 सितंबर 2022 को आरोपी मनीष ने पीड़िता को मिलने के लिए दुर्ग बुलाया। उसके बाद दोनो एक होटल गए जहां आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसे देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद से आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए लेकिन जब शादी की बात आई तो आरोपी ने इंकार कर दिया जिसके बाद पीड़िता ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर नागपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी मनीष शर्मा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply