छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

डॉ. चरण दास महंत जाएंगे राज्यसभा ? सक्ती से सूरज लड़ेंगे चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है. भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों की लंबी लाइन है. सीनियर नेताओं से युवा नेताओं के नामों की चर्चाएं तेज है.

कांग्रेस में स्थिति तो ये है कि पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के साथ ही पूर्व मंत्रियों में मोहन मरकाम, अमरजीत भगत, धनेंद्र साहू राज्यसभा जैसे नेता भी राज्यसभा जाने की इच्छुक बताए जा रहे हैं. चर्चा इनकी ओर से दिल्ली में मजबूत दावेदारी की भी जा चुकी है इसकी भी है.

See also  जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

लेकिन इन सबके बीच एक नाम जिसकी चर्चा बहुत कम हो रही, लेकिन उनकी राज्यसभा में जाने की प्रबल रही अब उनका भी खुल कर सामने आ गया है.

ये नाम है नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का. उनके नाम की चर्चा कांग्रेस के अंदर खाने में तो होती रही है, लेकिन अब भाजपा के भीतर खुलकर हो रही है. यही नहीं डॉ. महंत के बेटे सूरज के नाम की भी चर्चा है. कहा जा रहा है कि डॉ. महंत अगर राज्यसभा जाते हैं तो सूरज महंत विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

See also  बारिश से ढही दिवार, चपेट में आने से खेल रही दो बच्चियों की मौत, एक महिला घायल

दरअसल डॉ. महंत के नाम की चर्चा इसलिए अब खुलकर हो रही है, क्योंकि भाजपा सरकार में वित्तमंत्री और रायगढ़ से विधायक ओपी चौधरी उनके नाम का जिक्र विधानसभा में सदन के अंदर किया.

ओपी चौधरी ने बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान ने कहा कि चर्चा में है कि नेता जी (डॉ. महंत) राज्यसभा जा सकते हैं. और सक्ती से सूरज महंत विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

See also  जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

ओपी चौधरी के इस कथन के बाद अब सियासी गलियारों में सब यही पूछ रहे हैं कि क्या सच में डॉ. सीडी महंत राज्यसभा जाएंगे ? और सूरज को सक्ती विधानसभा चुनाव लड़वाएँगे ?

वैसे यह भी सच है कि डॉ. महंत राज्यसभा जाने की इच्छा पूर्व में कई बार जाहिर जर चुके हैं. लेकिन इस वक़्त उनके परिवार से ज्योत्सना महंत लोकसभा की सदस्य हैं.

Related Articles

Leave a Reply