छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर एयरपोर्ट में डबल हुई पार्किंग की दरें, 28 अक्टूबर से लागू होंगे नए रेट

रायपुर. एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क में बदलाव किया गया है, जो 28 अक्टूबर से प्रभावी होगा. अब आधे घंटे की कार पार्किंग के लिए यात्रियों को 40 रुपए चुकाने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 20 रुपए था.

नए नियमों के अनुसार, प्रीमियम कारों के लिए पार्किंग शुल्क 100 रुपए, और टेंपो, SUV तथा मिनी बस के लिए 80 रुपए निर्धारित किया गया है. फ्री पिकअप और ड्रॉप के लिए यात्रियों को अब केवल 5 मिनट का समय मिलेगा.

वहीं अगर कोई यात्री 24 घंटे के लिए कार पार्किंग करता है, तो उसे 195 रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि प्रीमियम कारों के लिए यह शुल्क 390 रुपए होगा. इसके अलावा, पार्किंग शुल्क का उल्लंघन करने पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा.

See also  जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: पुलिस अभिरक्षा से फरार वारंटी फिर पकड़ा गया, थाना अकलतरा पुलिस की बड़ी सफलता

Related Articles

Leave a Reply