कोरबाछत्तीसगढ़

खेलते-खेलते गई मासूम की जान, खौलती दाल गिरने से दो साल की बच्ची की मौत

कोरबा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के आंगन में खेल रही दो वर्षीय बच्ची के ऊपर अचानक खौलती दाल गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी शिव मंदिर गली निवासी शंकर सारथी अपनी पत्नी आरती सारथी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। शंकर बढ़ई का काम करते हैं। गुरुवार को शंकर घर पर थे, जबकि उनकी पत्नी आंगन में सिगड़ी पर दाल पका रही थीं। कुछ देर के लिए आरती कमरे के अंदर चली गईं। इसी दौरान उनकी दो वर्षीय बेटी आराधना खेलते-खेलते सिगड़ी के पास पहुंच गई। अचानक वह सिगड़ी पर रखे दाल के बर्तन से टकरा गई, जिससे खौलती दाल उसके ऊपर गिर गई।

See also  धान खरीदी में नया रिकॉर्ड: 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचा 23,448 करोड़ रुपए

बच्ची की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में निहारिका स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply