छत्तीसगढ़

एम्बुलेंस और ट्रक में भिड़ंत, डॉक्टर और ड्रेसर की मौत

जगदलपुर। शहर से 40 किमी दूर किलेपाल के पास गुरुवार की तड़के एक एंबुलेंस और ट्रक में हुई भिड़ंत में एंबुलेंस सवार डाक्टर मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार ने मौके पर दम तोड़ दिया। एंबुलेंस में आठ लोग थे, अन्य छह घायल हैं। तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

किरंदुल परियोजना अस्पताल से रात में एक ब्रेन स्ट्रोक के मरीज को जगदलपुर रेफर किया गया था। रात करीब ढाई बजे एंबुलेंस से जगदलपुर के लिए निकले थे। सुबह करीब चार बजे किलेपाल के पास एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

काफी मशक्कत के बाद सबको बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  बड़ी खबर : 3 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply