छत्तीसगढ़

नक्सलियों के नापाक मंसूबे विफल : 4 प्रेशर IED बरामद, जवानों ने किया डिफ्यूज

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया गया है। JTF कैंप भीमाराम से कोबरा 204 की टीम ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान IED लगे होने की वसूचना पर खोजबीन शुरू की तो उन्हें भीमाराम से 2 किमी. की दूरी पर पुसगुफा की ओर नक्सलियों के द्वारा बीयर बॉटल में लगाये गये 4 प्रेशर IED बरामद हुए।

चारों IED किए गए डिफ्यूज

मिली जानकारी अनुसार 204 कोबरा की बीडी टीम के द्वारा मौके पर IED को सुरक्षित  तरीके से नष्ट कर दिया गया है। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से IED बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षा बलो को बड़ी कामयाबी मिली है।

See also  लंदन के रहने वाले भूपेंद्र की अनोखी पहल, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने नवरात्रि में गरबा की तर्ज पर करवा रहे सुवा नृत्य, देखें वीडियो…

Related Articles

Leave a Reply