छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: 19.75 टन कोयला गबन मामले में फरार कांटा बाबू गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में कोयला गबन के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी कांटा बाबू को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर महावीर कोलवासरी में तौल प्रक्रिया में हेराफेरी कर 19.75 टन कोयले के गबन का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, महावीर कोलवासरी में कार्यरत राज कुमार मिश्रा ने 28 दिसंबर 2024 को थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर पहुंचे दो ट्रकों की तौल के दौरान अनियमितता की आशंका हुई थी।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

ड्यूटी पर मौजूद गार्ड और कोल यार्ड सुपरवाइजर को ट्रकों में कोयले की मात्रा कम दिखाई देने पर संदेह हुआ। इसके बाद दोनों वाहनों का दोबारा वजन कराया गया। पुनः तौल में एक ट्रक में 7.05 टन और दूसरे ट्रक में 12.70 टन कोयला कम पाया गया। इस तरह कुल 19.75 टन कोयले की कमी सामने आई।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नाइट शिफ्ट में तैनात ठेका कर्मचारी एवं कांटा बाबू ईश्वरी प्रसाद पटेल ने वास्तविक वजन किए बिना अन्य वाहनों का ग्रॉस वजन दर्ज कर कांटा पर्ची जारी कर दी थी। इस हेराफेरी के कारण लगभग 1.20 लाख रुपये मूल्य के कोयले का गबन हुआ।

मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 02/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) एवं 3(5) के तहत जांच शुरू की गई थी। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

15 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बलौदा पुलिस ने ग्राम खोहा में दबिश देकर आरोपी ईश्वरी प्रसाद पटेल (30 वर्ष), निवासी बस्ती पारा, ग्राम खोहा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply