छत्तीसगढ़

दुर्ग के हनुमान मंदिर में दीया जलाने पर विवाद, बीजेपी विधायक रिकेश सेन पर गंभीर आरोप

दुर्ग: सेक्टर 9 के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में शुक्रवार को दीया जलाने पर विवाद खड़ा हो गया. बीजेपी नेता जेपी यादव का आरोप है कि उनको दीया जलाने से रोका गया. जेपी यादव का ये भी आरोप है कि दीया जलाने से रोकने का काम बीजेपी विधायक के इशारे पर किया गया. जेपी यादव ने बीजेपी विधायक रिकेश सेन पर ये गंभीर आरोप लगाया है. जेपी यादव का कहना है कि विधायक के इशारे पर मंदिर के पुजारी ने उनको दीया जलाने से रोक दिया. पुजारी का कहना था था कि दीया जलाने से मंदिर में आग लग सकती है.

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

दीया जलाने पर सियासी विवाद

बीजेपी नेता जेपी यादव का कहना है कि मंदिर परिसर में दीया जलाने से कैसे आग लग सकती है. जेपी यादव ने आरोप लगाया कि उनकी धार्मिक भावनाओं को बीजेपी विधायक रिकेश सेन के इशारे पर आहत किया गया है. यादव का कहना है कि कई लोग अपनी मन्नत लेकर यहां दीया जलाने के लिए आए थे लेकिन उनको दीया जलाने नहीं दिया गया. कल हुए इस विवाद के बाद मौके पर पुलिस को भी बुला लिया गया था.

See also  जांजगीर- चाम्पा जिले में ACB का एक्शन: नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सेक्टर 9 में है हनुमान मंदिर

मंदिर के पुजारी की दलील थी कि दीवारों पर प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्तियां और सजावट की गई है. दीये से सजावट खराब और आग लगने का खतरा बढ़ सकता था. जेपी यादव खुद बीजेपी नेता हैं और अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ इस तरह के गंभीर आरोप लगा रहे हैं. विधायक रिकेश का इन आरोपों पर कोई पक्ष सामने नहीं आया है.

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

Related Articles

Leave a Reply