छत्तीसगढ़

आठ घंटों में चार लापता बच्चियों को किया सकुशल बरामद, परिवार वालों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

पथरिया (मुंगेली)। स्कूल से घर लौटते समय अचानक लापता हुईं चार बच्चियों को मुंगेली पुलिस ने महज आठ घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत की गई यह कार्रवाई जिले में त्वरित और प्रभावी पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है.

घटना पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम पेटुलकापा की है, जहां की चार नाबालिक छात्राएं 4 जुलाई को स्कूल से घर लौटते समय अचानक लापता हो गई थीं. जैसे ही बालिकाओं की गुमशुदगी की सूचना मिली, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर एक विशेष रेस्क्यू टीम का गठन किया गया.

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

टीम ने बिना समय गंवाए सरगांव, पथरिया, बिलासपुर और रायपुर हाइवे तक विस्तृत सर्च अभियान चलाया. इसी दौरान बिलासपुर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में तैनात टीमों ने विशेष सतर्कता बरतते हुए चारों बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढ निकाला.

इस ऑपरेशन में साइबर सेल प्रभारी सुशील बंछोर और उनकी टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही. टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी जैसे संसाधनों का कुशलता से उपयोग कर संभावित स्थानों का दायरा सीमित किया, जिससे बच्चियों को ट्रेस करना संभव हुआ.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

रेस्क्यू अभियान में थाना पथरिया और थाना सरगांव की टीमों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पुलिस बल ने पूरे अभियान को मानवीय संवेदना और सतर्कता के साथ अंजाम दिया. बालिकाओं के सकुशल मिलने की खबर परिजनों तक पहुंचते ही माहौल भावुक हो गया. परिवारों की आंखों में राहत और आभार से आंसू थे.

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

Related Articles

Leave a Reply