छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता तोड़ने निकला युवक बना करंट का शिकार, झूलते बिजली तार ने ली जान, बाइक समेत जिंदा जल गया युवक

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दर्दनाक हादसा हुआ है। शुक्रवार को यहां एक बाइक सवार खंबे से टूटकर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया और करंट से उठी लपटों के कारण उसकी बाइक सहित जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान यशवंत ध्रुव (37) के रूप में हुई है, जो कि दसपुर गांव का रहने वाला था। आज वो जंगल से तेंदूपत्ता लेकर बाइक से लौट रहा था, तभी उसकी गर्दन दसपुर बांध के पास खंबे से टूटकर लटके रहे 11 किलो वाट की सप्लाई लाइन के तार में जा फंसी।

See also  महासमुंद में पकड़ी गई लाखों की नकदी, ओडिशा से आ रहा था पैसा, नोटों के बंडल पर मालिक मौन

यशवंत को भागने तक का मौका नहीं मिला और करंट के कारण आग की लपटे उठ पड़ी, जिसकी चपेट में वो आ गया। देखते ही देखते बाइक जल उठी। करंट और आग की चपेट में आकर यशवंत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

कोतवाली थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव का इस मामले में कहना है कि मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया गया है। मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया जायेगा। लापरवाही किसकी है हादसे का जिम्मेदार कौन है वह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply