छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में मिली महिला की लाश:पेड़ पर लटका था शव, हत्या की आशंका

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, अस्पताल के नेत्र विभाग के पीछे पेड़ पर एक महिला की लाश लटकी हुई मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। 

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका श्यामवती स्नेक बाइट से पीड़ित अपनी नातिन पार्वती (17) के साथ अस्पताल में आई हुई थी। यहां पर उसकी नातिन का इलाज चल रहा था। इसी दौरान नेत्र विभाग के पीछे श्यामवती का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची हुई है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply