छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी रहते दूसरी शादी का मामला, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के Mulmula थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को Damodar Gosai निवासी तिफरा, बिलासपुर के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के करीब एक महीने तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति, सास-ससुर और देवर द्वारा दहेज कम लाने की बात कहकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

See also  भिलाई में बच्ची से बर्बरता : चाकलेट लेने निकली 5 साल की मासूम से अपहरण कर रेप, मुंह बांधकर जिंदा ही बोरे में भरकर फेंका

पीड़िता का आरोप है कि उससे मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। बाद में उसे मायके भेज दिया गया और दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल देने पर ही वापस ले जाने की बात कही गई।

See also  फिर हड़ताल पर जा सकते हैं NHM कर्मचारी, मांगें पूरी नहीं होने से हैं आक्रोशित, प्रदेश स्तरीय बैठक में बनाएंगे रणनीति

मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पति की पहले से शादी हो चुकी थी और पहली पत्नी के रहते ही उसने दूसरी शादी कर ली थी, जिसकी जानकारी लड़की पक्ष को नहीं दी गई थी।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी Damodar Gosai (30), Gurusharan Gosai (55), Deepawali Gosai (50) और Kheman Gosai (28) सभी निवासी भैरव नगर तिफरा, Bilaspur को गिरफ्तार कर लिया।

See also  फार्च्यूनर नहीं अब बुलेटप्रूफ स्कार्पियो की सवारी करेंगे मुख्यमंत्री साय, बोले – कभी-कभी बंद हो जाती थी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 82(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply